Wednesday, January 16, 2013

22 वर्षो से नहीं है डॉक्टर


तीतरी (पिथौरागढ़) : तहसील डीडीहाट के अंतर्गत नेपाल सीमा से लगे तीतरी के राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय में विगत 22 वर्षो से चिकित्सक नहीं है। चिकित्सक के अभाव में क्षेत्र के रोगियों को प्राथमिक उपचार के लिए कई किमी दूर स्थित अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
तीतरी में 25 वर्ष पूर्व राजकीय ऐलोपैथिक अस्पताल खोला गया। जो आज तक किराए के मकान में चल रहा है। शुरु के तीन वर्षो तक यहां पर डाक्टर तैनात रहा। 22 वर्ष पूर्व चिकित्सक के तबादले के बाद यहां पर चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हुई है। फार्मेसिस्ट और वार्ड ब्वायज के सहारे चिकित्सालय चल रहा है। चिकित्सक नहीं होने से रोगियों को समुचित उपचार के लिए जौलजीवी, अस्कोट, डीडीहाट या फिर धारचूला जाना पड़ता है। तल्लाबगड़ क्षेत्र का एकमात्र चिकित्सालय होने के कारण जोग्यूड़ा, बगड़ीहाट, सांवलीसेरा, घिंघरानी, सैलोनी, द्वालीसेरा, डयौड़ा सहित तीन दर्जन गांवों की जनता प्रभावित है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा चिकित्सक की नियुक्ति और चिकित्सालय भवन निर्माण की मांग विधायक से लेकर सीएम के दरबार में दर्जनों बार की जा चुकी है। इसके बाद भी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होने से जनता में रोष है।
                                                                                                                 
राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय तीतरी में चिकित्सक की नियुक्ति और भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी। सीमांत क्षेत्र के इस चिकित्सालय को समुचित ढंग से संचालित कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट

No comments:

Post a Comment

Popular Posts