
गडकरी का यह अलग ही रूप पुणे में देखने को मिला। एक रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस के इशारे पर उनके खिलाफ साजिश रची। अभी भी कोशिश कर रहे हैं। कभी नागपुर, कभी पुणे तो कभी दिल्ली में बैठकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। मेरे पास अधिकारियों के नाम हैं। आधे अधिकारी उनके भी साथ हैं, जो उन्हें बताते रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेस डूबती नैया है। उसकी सरकार तो जानी ही जानी है। कल हमारी सरकार आएगी, तो तुम्हें बचाने के लिए कोई सोनिया और कोई चिदंबरम नहीं आएंगे।
मैं मर्द आदमी हूं: गडकरी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि वह मर्द आदमी हैं। वह अब दिल्ली के तमाम कांग्रेस नेताओं के करप्शन को उजागर करेंगे।
अब मैं खुदा हो गया हूं...गडकरी ने कहा कि अब तक वह भारतीय जनता पार्टी खे अध्यक्ष थे। वह मर्यादा का पालन करते थे। लेकिन अब वह खुदा हो गए हैं। अब कांग्रेस वाले जो कुछ करना चाहते हैं, करके दिखाएं।
मीडिया पर निशानाः यही नहीं गडकरी ने मीडिया को भी धमकी दी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कुछ ने झूठी खबरें चलाईं। ईमानदर नेताओं का जीवन बर्बाद करने का अधिकार किसी को नहीं है। गडकरी ने कहा कि उन्होंने सबका रेकॉर्ड तैयार कर रखा है।
No comments:
Post a Comment